दिल्ली के मौर्या एंक्लेव थाने में वर्दी में आया बदमाश पीसीआर वैन के नाम पर ग्लोक पिस्टल और एमपी-5 गन के साथ 85 गोलियां जारी कराकर ले गया।
गनीमत यह रही कि बदमाश एमपी-5 गन को पीसीआर वैन में ही छोड़ गया। घटना अक्तूबर के पहले सप्ताह की है। अधिकारियों की मानें तो बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर पीसीआर से मौर्या एंक्लेव थाने पहुंचा था।
वहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर हथियार जारी कराकर ले गया। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।