फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Wed, 09 Sep 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट-डिग्री बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर बीकॉम और बीटेक पास दो युवकों समेत चार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनसे 22 यूनिवर्सिटी-कॉलेज की डेढ़ हजार से ज्यादा मार्कशीट, जीडीए नगर निगम की बिल बुक, लैपटॉप, प्रिंटर, मुहरें और कार बरामद की गई हैं।

गोविंदपुरम के केशवकुंज में किराए के मकान 2009 से फर्जी डिग्री बनाने का काम चल रहा था। पुलिस का दावा है कि इन डिग्रियों से सैकड़ों लोग प्राइवेट कंपनियों में नौकरी पा चुके हैं।

इनका जाल दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, सिक्किम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु आदि प्रदेशों में फैला था।
विज्ञापन


एसपी सिटी अजयपाल ने बताया कि पकडे़ गए जालसाजों में बीकॉम पास शास्त्रीनगर का शलभ शर्मा, छतरपुर मध्यप्रदेश का आबिद, नंदग्राम का दीपक तिवारी और इंदिरापुरम का बीटेक पास शिवम दूबे हैं।
विज्ञापन


इन्हें सीबीआई कट से एक सूचना पर तब दबोचा गया, जब ये डिग्रियां देने जा रहे थे। इनके  दो साथी अभिषेक गुप्ता और सिरोही भागे हैं।

डिग्रियां ज्यादातर ऐसी यूनिवर्सिटी की हैं, जो या तो बंद हैं या फिर डिस्टेंस लर्निंग कोर्सेज कराती हैं। शलभ ने पुलिस हिरासत में बताया कि उसकी जान पहचान बच्चों को विदेशों में पढ़ाने, डिस्टेंस लर्निंग कोर्स कराने वाली यूनिवर्सिटी के लोगों से थी।

इन्हीं लोगों के कहने पर वह छात्रों की फर्जी डिग्रियां बनाता था। डिग्रियां बनाने का ऑर्डर ईमेल से मिलता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें