फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने फेसबुक पर डाल दी अश्लील फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्त बनाने से पहले सावधान रहें। हो सकता है कोई दोस्ती की आड़ में आपको ब्लैकमेल करे या जिंदगी ही बर्बाद कर दे।
विज्ञापन


दरअसल, फेसबुक पर कुछ ब्लैकमेलर गैंग सक्रिय हैं, जिनका काम लड़कियों की फर्जी आईडी बनाने के बाद जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करना है।

इसी का शिकार हुई है ग्रेजुएशन कर रही एक छात्रा। चार लड़कों का ग्रुप दो बार उसके अश्लील फोटोग्राफ फेसबुक पर अपलोड कर चुका है। परेशान छात्रा ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। उसने महिला थाने में तहरीर दी है।

फेसबुक पर लगा दी निजी तस्वीरें

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रही है। फेसबुक पर उसकी आईडी है। चार लड़कों ने लड़कियों का प्रोफाइल बनाकर अलग-अलग उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।

उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और उनसे चैटिंग भी शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अपने पर्सनल फोटोग्राफ भी भेजे।

लेकिन एक दिन अपने अश्लील फोटोग्राफ फेसबुक पर देखकर छात्रा दंग रह गई। उसने अपने फेसबुक फ्रेंड्स से इस बारे में बात की तो उन्होंने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लड़कियों से होता है इज्जत का सौदा

फेसबुक से उसके फोटोग्राफ हटा लिए और अब उसे मिलने के लिए बुला रहे हैं। नहीं मिलने पर उसके फोटोग्राफ फिर से अपलोड करने की धमकी दी है।

छात्रा का कहना है कि उसे अब पता चला है कि इस तरह के कई गैंग फेसबुक पर हैं, जो लड़कियों को फंसाकर ब्लैकमेल करते हैं। कई बार लड़कियां बनकर लड़कों को भी फंसाकर मोटी रकम वसूल लेते हैं।

यह गैंग फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर दोस्त बनाता है। लड़के-लड़कियों के फोटोग्राफ या वीडियो उनसे लेकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। लड़कों से मोटी रकम ऐंठी जाती है और लड़कियों से इज्जत का सौदा किया जाता है। महिला थानाध्यक्ष अंजू तेवतिया ने बताया कि ‘छात्रा ने शिकायत की है, जिसकी जांच चल रही है। छात्रा को फेसबुक पर परेशान करने वाले तीन-चार लड़कों के कांटेक्ट नंबर पुलिस को मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें