फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की अश्लील वीडियो बनाकर दंपति ने की उगाही

Sat, 13 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
एक बुजुर्ग कारोबारी ने अपने पुराने कर्मचारी के बेटे बहू को नौकरी दी, लेकिन दंपति ने षड़यंत्र कर कारोबारी का ही अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करने लगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी दंपति ने कारोबारी के बेटे के पास उसके पिता का अश्लील वीडियो भेज दिया। 
विज्ञापन


परिवार में इस बात का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने रानीबाग थाना में इसकी शिकायत कर दी। तब तक आरोपी दंपति पीड़ित से 80 हजार रुपये की उगाही कर चुके थे और पचास हजार रुपये देने का दवाब बना रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और अरोपियों के पास से अश्लील वीडियो बरामद कर लिया है।    
   
जानकारी के मुताबिक राजदेव (65) (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ पीतमपुरा इलाके में रहते हैं। उनका अपना कारोबार है। पुलिस को दिए गए शिकायत के अनुसार कारोबारी के यहां रामशरण नाम का कर्मचारी काफी अरसे से काम करता था। 
विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर माह में रामशरण अपने बेटे सत्यम और बहू को लेकर कारोबारी के पास आया और उन्हें अपनी कंपनी में नौकरी देने की बात कही। चूंकि रामशरण पुराना कर्मचारी था इसलिए कारोबारी ने दोनों को काम पर रख लिया। कारोबारी ने दोनों को कार्यालय में ही रहने के लिए एक कमरा भी दे दिया।      
 
राजदेव के मुताबिक कार्यालय में अकेले रहने के दौरान मुस्कान अकसर उसके साथ अश्लील हरकत और इशारे करने लगी। जनवरी 2017 में मुस्कान उसे कार्यालय के छत पर ले गयी और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। कारोबारी को मुस्कान और सत्यम के षड़यंत्र का उस समय पता चला जब सत्यम ने उस वीडियो को दिखाकर कारोबारी से एक लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उन्हें समाज में बदनाम करने की धमकी दी। कारोबारी ने आरोपी दंपति को 80 हजार रुपये दे दिए।    
   
फरवरी माह में दंपति ने नौकरी छोड़ दी। लेकिन फिर से कारोबारी को ब्लैकमेल कर पचास हजार रुपये मांगे। कारोबारी ने रुपये देने में असमर्थता जाहिर की तो आरोपी ने कारोबारी के बेटे के फेसबुक पर पिता का अश्लील वीडियो भेज दिया। वीडियो को देखकर कारोबारी के घर में घमासान मच गया। फिर कारोबारी ने परिवार वालों को सारी बात बताकर इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। 

पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को रुपये लेने के लिए बुलाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सत्यम का फोन जब्त कर लिया है जिससे अश्लील वीडियो बनाया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि दंपति ने इस तरह से कितने लोगों से उगाही कर चुके हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें