फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर से मांगी दस लाख की रंगदारी

Thu, 22 Dec 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र निवासी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वालेे अधिवक्ता को फोन कर सितंबर सेे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। अब तक उनके पास आठ बार फोन आ चुके हैं। करीब तीन माह पहले पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद हाल ही में वारदात के खुलासे की जिम्मेदारी एंटी एक्सटोर्शन सेल को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलिंग करने वालेे अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। अज्ञात शातिर उनके मोबाइल पर कॉल कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है और पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है।

गुप्त रुप सेे की गई शिकायत केे बाद ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। हालांकि लगभग तीन माह बाद भी इस केस का खुलासा नहीं हो पाया था। अब, इस केस के खुलासे की जिम्मेदारी एंटी एक्सटोर्शन टीम को दी गई है। टीम नेे जांच मिलनेे के बाद ही आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस नेे बुधवार को कई ठिकानों पर दबिश दी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि टीम जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें