फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबा खुद, काटा पत्नी का गला

Sat, 04 Jan 2014 11:02 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित ग्रांडुला अपार्टमेंट में 30 दिसंबर की रात हुई अंजू ग्रोवर की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी ग्रेटर नोएडा में गारमेंट एक्सपोर्ट का कारोबार करता है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी की गला व हाथ की नसें काट कर हत्या की थी, जिसके बाद घर से फरार हो गया था।

शुक्रवार दोपहर पुलिस ने थाना सेंट्रल में एक प्रेसवार्ता करके मामले की जानकारी दी। यहां थाना भूपानी के इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ में अजय ग्रोवर ने कर्ज व गृह क्लेश की बात स्वीकार की है।

यह बात भी सामने आई है कि अजय का पत्नी अंजू से अक्सर झगड़ा होता था। आरोपी ने पुलिस के सामने यह भी दावा किया है कि उस पर 1 करोड़ से अधिक का कर्ज है, जिस कारण पत्नी अंजू और उसने मिलकर आत्महत्या करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


लेकिन पत्नी की हत्या करने के बाद वह पछतावे में दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी के बाद इस तरह की बातें कर रहा है, जब कि यह सोची-समझी हत्या का मामला है।

फिलहाल अभी उससे पूछताछ जारी है। आरोपी को शनिवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। अंजू ग्रोवर की दो बेटिया हैं, जिनमें से अंकिता गुड़गांव के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। दूसरी अनुष्का एपीजे स्कूल फरीदाबाद में 11वीं की विद्यार्थी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें