फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जमकर धुना

Sat, 04 Jan 2014 10:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में गुरुवार रात कुछ कार सवार शराबियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की और फिर एक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक को जांच के लिए रोका था। घटना के बाद वहां लोगों के जमा होने पर सभी आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।

सराय रोहिल्ला पुलिस ने पीड़ित ट्रैफिक कर्मियों की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंद्रलोक इलाके में तैनात जोनल आफिसर इंद्र सिंह बृहस्पतिवार रात शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था।

बहस के बाद अपने साथियों को बुलाया
इंद्र सिंह के साथ सिपाही निर्मल सहित एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल था। रात करीब दस बजे एक पोलो कार पर सवार कुछ लोग शोर मचाते हुए वहां पहुंचे। जिन्हें इंद्र सिंह ने रूकने का इशारा किया।
विज्ञापन


चालक ने कार तो रोक दी, लेकिन वह पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगा। कार में चालक के अलावा चार अन्य लोग सवार थे। सभी शराब के नशे में धुत थे।

बहस के बाद सभी कार से नीचे उतर गए और इंद्र सिंह की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी युवकों ने फोन कर अपने और परिचित को वहां बुला लिया।

सभी ने फिर तीनों पुलिसकर्मी की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान चालक कार में बैठकर इंद्र सिंह पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन शोर शराबा होने से आस पास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्हें देखकर सभी युवक कार पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया। पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें