फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू की छात्रा से छेड़खानी, पकड़े गए आरोपियों को लेंगे रिमांड पर

Sun, 20 Aug 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
असोला वन्यजीव अभयारण्य घूमने आई जेएनयू की छात्रा और उसके साथियों से छेड़खानी, मारपीट की घटना में पुलिस ने शनिवार देर शाम चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा और उसके साथियों को बचाने वाले आशीष और अमित से पूछताछ कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की।
विज्ञापन


पकड़े गए सत्तू उर्फ सचिन, रेहडा उर्फ प्रमोद, कालू उर्फ दीपक और मोहरा उर्फ हरीश निवासी अनंगपुर को पुलिस रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस ने इस  मामले में दुष्कर्म के प्रयास की धारा बढ़ाई है।

जेएनयू की एक छात्रा अपनी सहेली और छह सहपाठियों के साथ 14 अगस्त की शाम सूरजकुंड में असोला वन्यजीव अभयारण्य स्थित भारद्वाज झील घूमने आई थी।
विज्ञापन

साढ़े नौ बजे कैब का इंतजार करते वक्त हुई घटना

demo pic
झील से लौट कर रात करीब साढ़े नौ बजे अभयारण्य के बाहर खड़े होकर कैब का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आठ-नौ लड़के आ गए और छात्रा के साथ अभद्रता करने लगे।

इन लोगों ने सभी छात्रों की हत्या करने और छात्राओं को अपने साथ उठाकर ले जाने की धमकियां दीं। छात्रा ने विरोध किया तो दबंगों ने सभी को डंडों, लात घूसों से बुरी तरह से पीटा। छात्रा और उसकी सहेली के कपड़े भी फाड़ दिए थेे। उधर से गुजर रहे आशीष और अमित ने विद्यार्थियों को दबंगों के चुंगल से बचाया था।   डीसीपी एनआईटी आस्था मोदी ने बताया कि चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। रिमांड पर उनसे पूछताछ कर बाकी अन्य को भी जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तफ्तीश में दुष्कर्म का प्रयास करने की बात भी सामने आई है इसलिए यह धारा भी केस में जोड़ी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें