फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी कांड: गोपनीय कागजात की ओरिजनल कॉपी ही पाक एंबेसी को देता था सांसद का पीए

Thu, 03 Nov 2016 11:56 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सपा सांसद का पीए जासूसी केस में ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जासूसी रैकेट में गिरफ्तार समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम के निजी सहायक फरहत खान ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। फरहत खान कई मंत्रालयों के गोपनीय कागजात की ओरिजनल कॉपी ही पाक एंबेसी पहुंचा देता था।
विज्ञापन


इनमें ज्यादातर गोपनीय कागजात गृहमंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के थे। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद का पीए होने के कारण उसके पास कई मंत्रालयों की गोपनीय कागजात की ओरिजनल कॉपी आती थी।

जासूसी रैकेट में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। दिल्ली पुलिस की टीमें दिल्ली व एनसीआर में बुधवार देर शात छापेमारी कर रही थीं।
विज्ञापन

ओरिजनल कॉपी आती थी तो पाक एंबेसी के अधिकारियों को फोन करता था

Pakistan HC staffer arrested by Delhi Police crime branch on spying charges, here are 10 updates - फोटो : ANI
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैसे ही फरहत के पास गोपनीय कागजात की ओरिजनल कॉपी आती थी तो ये पाक एंबेसी के अधिकारियों को फोन करता था। पाक एंबेसी के अधिकारी इससे कागजात लेने आ जाते थे।

गोपनीय दस्तावेज देने के लिए मंडी हाउस, कनॉट प्लेस, मेट्रो स्टेशन और समेत तीन से चार जगह बना रखी थीं और इन जगहों के कोड नाम रखे हुए थे। फरहत खान खुद कागजात देने जाता था। इस मामले में पहले से गिरफ्तार मौलाना रमजान व शोएब हसन के कब्जे से बीएसएफ व आर्मी से जुड़े काफी मात्रा में गोपनीय दस्तावेज मिले हैं।

दिल्ली पुलिस की दो से ज्यादा टीमें जैसलमेर व नागौर गई हैं। अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार, ये टीमें जब्त कागजात लेकर राजस्थान में बीएसएफ व सेना के पास गई हैं और ये देखा जा रहा है कि दस्तावेज कितने गोपनीय व संवेदनशील हैं।

इसके अलावा पुलिस मौलाना रमजान, सुभाष जांगिड़ व शोएब हसन के घर पर तलाशी लेगी। पुलिस यह भी पता करेगी कि ये आरोपी किससे मिलते थे और किससे सेना के गोपनीय दस्तावेज लेते थे। पुलिस शोएब के पिता व भाइयों की भी तलाश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें