फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर इंजीनियरों से धोखाधड़ी

Wed, 05 Nov 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरों की भर्ती कराने के नाम पर हजारों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। वेबसाइट से मिली जानकारी के बाद इंजीनियरों ने नौकरी के लिए हजारों रुपये कंपनी में जमा करवा दिए, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापस हुए।
विज्ञापन


इंजीनियरों ने थाना सेक्टर-20 में कंपनी मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-8 में कंपनी फीजन इलेक्ट्रिक कारपोरेशन एफ-76 है। कंपनी ने वेबसाइट के जरिये विज्ञापन दिया कि वह इंजीनियरों को पहले ट्रेनिंग दिलाएगी, फिर नौकरी पर रखा जाएगा।

इसके लिए इंजीनियरों को सिक्योरिटी के रूप में 30 हजार रुपये जमा कराने होंगे। आरोप है कि करीब 250 से ज्यादा इंजीनियरों ने कंपनी मालिक सौरव वर्मा निवासी विधूना, जिला औरय्या व वैभव निवासी गाजियाबाद के यहां 30-30 हजार रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन


कंपनी ने इंजीनियरों को तीन माह की ट्रेनिंग भी दी, लेकिन न तो ट्रेनिंग का पैसा दिया गया और न ही नौकरी मिली।

दिल्ली निवासी इंजीनियर मुरारी कुमार ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन से शिकायत करने के बाद उन्हें लिखित आश्वासन भी दिया था, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कंपनी प्रबंधन ने कुछ लोगों को चेक जारी किए थे जो बाउंस हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें