अमन विहार के किराड़ी में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने घर के बाहर सो रही आठ साल की बच्ची को उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद बच्ची के घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच के दौरान पुलिस को पीड़िता के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में कैमरे लगे मिले, जिसमें आरोपी को बच्ची को उठाकर ले जाते हुए देखा गया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया। अमन विहार थाना पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्र्ज किया है। पुलिस के अनुसार 8 साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ किराड़ी में रहती है। उसके पिता फैक्टरी में काम करते हैं। गत शुक्रवार की रात बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर सो रही थी।
रात करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात युवक उसे सोते हुए उठाकर ले गया। बच्ची ने अपने को युवक के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन युवक एक हाथ से बच्ची का गला पकड़ा और दूसरे से उसके मुंह को बंद कर सुनसान जगह पर ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।