फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कैंपस में इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगा कर जान दी

Fri, 27 May 2016 04:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत विहार स्थित आईआईटी कैंपस में बुधवार रात को विजय नाम के व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह आईआईटी कैंपस में अनुबंध के तहत कार्यरत था। पुलिस को मौके से कोई स्युसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि विजय प्रेमिका से प्रेम संबंधों के कारण तनाव में रहता था और शराब पीने का आदि था।
विज्ञापन


वसंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार विजय कुमार (28) पेशे से इलेक्ट्रीशियन था और परिवार के साथ आईआईटी कैंपस में रहता था। परिवार में गर्भवती पत्नी, एक चार वर्ष का बच्चा, मां व बहन हैं।

बताया जा रहा है कि शादी से पहले विजय जहांगीरपुरी की एक महिला से प्यार करता था। परिवार वालों ने विजय की शादी बबली से कर दी थी। महिला विजय पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। विजय बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कहीं से शराब पीकर आया।
विज्ञापन


वह परिवार वालों से झगड़ा करने लगा और अंदर से कमरा बंद कर लिया। परिजन कमरे के बाहर बैठे रहे। जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को जानकारी दी और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। विजय कुमार ने पंखे से फांसी लगा रखी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें