फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग महिला से ठगे जेवरात

Mon, 06 Mar 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर आरोपियों ने बुजुर्ग महिला से जेवरात ठग लिए। बदमाशों ने पीड़िता को पहले जेवरात लुटने का डर दिखाया। बाद में उनकी पहनी हुई ज्वेलरी उतरवाकर रुमाल में लपेट कर उन्हें लौटाने का नाटक किया।
विज्ञापन


घर पहुंचकर पीड़िता को ठगे जाने का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मोहिंदर बग्गा (72) सपरिवार राम विहार, आनंद विहार में रहती हैं।

शनिवार को मोहिंदर, डॉक्टर को दिखाने गई थीं। वहां से दोपहर करीब 1:40 बजे घर लौट रही थीं। रास्ते में एक शख्स उनके पास आया। उसने कहा कि साहब आपको बुला रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़िता दूसरे युवक के पास पहुंची। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कहा कि इलाके में लूटपाट की वारदात बढ़ गई हैं। आपको इतने गहने पहनकर नहीं निकलना चाहिए।

महिला को बातों में उलझाकर आरोपियों ने उसके करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात उतरवाकर रुमाल में रखकर उसे वापस करने का नाटक किया।

महिला से यह भी कहा गया कि वह घर जाकर रुमाल खोले। घर पहुंचने पर जैसे ही बुजुर्ग महिला ने रुमाल खोला उसके होश उड़ गए। रुमाल में नकली जेवरात थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें