फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

Wed, 20 Jul 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बुधवार को एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। उनके सीने और पेट पर वार किए गए थे। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में किसी जानकार के हाथ होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से केरल के रहने वाले विजय कुमार (65) अपनी पत्नी वसुंधरा के साथ 129, तीसरी मंजिल, समाचार अपार्टमेंट, मूयर विहार में रहते थे। 

विजय सीजीएचएस से रिटायर हुए थे। वहीं, इनकी पत्नी इनकम टैक्स विभाग में तैनात हैं। समाचार अपार्टमेंट के ही एक फ्लैट में विजय की बेटी आंबली अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। आंबली राज्यसभा टीवी में जॉब करती है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह 9.30 बजे वसुंधरा अपने दफ्तर चली गईं। इस बीच बेटी भी चली गई। सुबह करीब 11.30 बजे वसुंधरा ने अपने पति से मोबाइल पर बातचीत की थी। 
विज्ञापन

आरोपी ने घर में बैठकर पी विजय के साथ चाय 

Murder
दोपहर करीब 12.40 बजे आंबली ने जब अपने पिता को स्कूल से बच्चों को लाने के लिए फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। अमूमन ऐसा कभी होता नहीं था। 

बच्चों को लेने और पिता की खैरियत जानने के लिए आंबली दोपहर 2.00 बजे घर पहुंची। उसने देखा कि फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पिता के कमरे में पहुंचने पर लाइट बंद थी। 

एसी चल रहा था। जैसे ही आंबली ने कमरे की लाइट जलाई उसके होश उड़ गए। खून से लथपथ पिता का शव पड़ा हुआ था। आंबली चिल्लाती हुई बाहर आई। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मानें तो घर से एक टीवी गायब है। बाकी सामान ज्यों का त्यों मिला है।  

पुलिस को आंबली ने बताया है कि विजय कभी भी किसी अंजान शख्स के लिए अपने घर का दरवाजा नहीं खोलते थे। वारदात में किसी जानकार का हाथ है। छानबीन के दौरान पुलिस को विजय के फ्लैट से चाय के कप और बिस्कुट व पानी रखा हुआ मिला है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें