फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितारा होटल मालिक की हत्या करने जा रहे आठ शार्पशूटर गिरफ्तार 

Tue, 02 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने मुठभेड़ के बाद दिल्ली व एनसीआर के कई गिरोहों के आठ शार्पशूटर को दबोच लिया है। आरोपी आगरा के पांच सितारा होटल मालिक व बिल्डर की हत्या करने जा रहे थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या करने के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा की सुपारी ली थी। इनके पास से 8 पिस्टल, 22 कारतूस, स्विफ्ट कार, स्कूटी व मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह की छाती में एक गोली लगी थी, मगर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने के चलते वह बच गए।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल ने बताया कि एएटीएस भारी रिछपाल सिंह को 29 अप्रैल को सूचना मिली थी कि कुछ गिरोह के गैंगस्टर एकत्रित होकर आगरा के पांच सितारा होटल ताज ओरिंएट के मालिक व बिल्डर केके शर्मा की हत्या करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


गैंगस्टर रुचि विहार में एक दूसरे से मिलने वाले थे। इंस्पेक्टर रिछपाल की देखरेख में एसआई कृष्ण कुमार, एसआई बाबूलाल, एएसआई राजबीर व अरविंद की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने इजराइल कैंप व रूचि विहार टी प्वाइंट पर घेराबंदी की।

शनिवार रात करीब 9:30 बजे स्विफ्ट कार में पांच बदमाश मौके पर आए। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर दो व स्कूटी पर एक शख्स वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने इन गैंगस्टर को ललकारा तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो राउंड गोली चला दी। एक गोली इंस्पेक्टर रिछपाल की छाती में लगी, मगर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण बच गए।  
विज्ञापन

विजय नागर व रवि रूपबास ने दी थी सुपारी    

- फोटो : demo
बचाव में पुलिस टीम ने भी दो राउंड गोली चलाई। इसके बाद पुलिस टीम ने सभी बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों की पहचान गांव बालियाबास गुरुग्राम निवासी हरीराम उफ मिंटू (31) और चेनपाल गुर्जर उर्फ चेनू (23), फतेहपुर बेरी, दिल्ली निवासी संदीप कुमार उर्फ ढोला (32) और अशोक कुमार (29), गांव खेड़ी बनोता, गौतमबुद्घ नगर यूपी निवासी संजय कुमार (40), डेरागांव, दिल्ली निवासी चमन प्रकाश उर्फ धोली (30) और बिजेंद्र उर्फ कट्प्पा (39) व गांव ल्लहाबास, सेक्टर-86, नोएडा निवासी मनीष खारी (30) के रूप में हुई।       

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्रेटर नोएडा में रहने वाले होटल मालिक केके शर्मा की हत्या की सुपारी विजय नागर व रवि रूपाबास नामक शख्स ने दी थी। गांव गौरा मुदाफरा निवासी रवि की वहां के त्यागी गैंग से दुश्मनी चल रही थी। इसने त्यागी गैंग के दो सदस्यों की हत्या कर दी थी। इसके बाद ये रूपाबास में रह रहा था। इसको लगता है कि त्यागी गैंग इसकी हत्या कर देगा। इन लोगों ने संजय व मनीष को सुपारी दी थी। विजय नागर और रवि होटल मालिक से मोटी रकम ऐंठना चाहते थे। संजय व मनीष ने अलग-अलग गैंग के शार्प शूटर को इकट्ठा किया था। आरोपियों के पास होटल मालिक की सभी गाड़ियों के नंबर हैं।       

अलग-अलग गिरोह के हैं र्शापशूटर 
चेनपाल हरेंद्र उर्फ हैवी दरबारीपुर गिरोह का शार्पशूटर है। वह वर्ष 2015 में एमजी रोड पर हुई गैंगवार का आरोपी है। तभी से ये फरार था। हरीराम उर्फ मिंटू भी हरेंद्र उर्फ हैवी दरबारीपुर गिरोह से जुड़ा है। ये भी एमजी रोड पर हुए गैंगवार का आरोपी है। मनीष खारी रवि रूपावास गिरोह के लिए काम करता है और इसके खिलाफ हत्या और डकैती के मामले दर्ज हैं। संजय कुमार हरिंद्र उर्फ हैवली दरबारीपुर, व रवि रूपाबास गिरोह का सदस्य है। संदीप कुमार उर्फ अनिल दुजाना गिरोह का सदस्य है। इसके खिलाफ दिल्ली व यूपी में मामले दर्ज हैं। अशोक कुमार, चेनपाल के साथ काम करता है। इसके खिलाफ लूटपाट का मामला गुरुग्राम में मामला दर्ज है। चमन प्रकाश भी चेनपाल का साथी है। बिजेंद्र उर्फ कट्प्पा के खिलाफ भी दिल्ली व गुरुग्राम में मामले दर्ज हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें