सागरपुर इलाके में शनिवार शाम एक रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी के दौरान तीन दोस्त हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेडिकल जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। सागरपुर थाना पुलिस ने रेस्तरां मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नीतिश सपरिवार महावीर एंक्लेव इलाके में रहता है।
शनिवार को नीतिश का जन्मदिन था। उसने जन्मदिन की पार्टी करने के लिए अपने तीन दोस्तों अंकित, रवींद्र और रिंकू के साथ सागरपुर स्थित एक रेस्तरां पहुंचा।