फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान हादसा, दो मजदूरों की मौत

Sun, 20 Mar 2016 03:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेडबॉडी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेक्टर-27 में नाले की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। वहीं, सेक्टर-118 में ट्रक से पत्थर उतार रहे एक मजदूर के सिर पर पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अखलाक (35) मेहंदीपुर ग्रेटर नोएडा में रहता था। शनिवार को वह सेक्टर-27 में नाले की दीवार बनाने का काम कर रहा था। उसके साथ दो अन्य मजदूर भी दीवार बना रहे थे। ऐसे में नींव कमजोर होने की वजह से दीवार मजदूरों पर ही गिर गई।

जिससे दीवार के नीचे मजदूर दब गए। गंभीर रूप से घायल अखलाक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन इसे ठेकेदार की लापरवाही बता रहे हैं। फिलहाल सेक्टर-20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


उधर, सेक्टर-118 में सुपरटेक की कंस्ट्रक्शन साइट है। यहां बिल्डिंग निर्माण के लिए ट्रक से पत्थर उतारे जा रहे थे। राजपाल (21) पीलीभीत निवासी ट्रक से पत्थर उतार रहा था। इतने में एक पत्थर उसके सिर पर गिर गया। गंभीर हालत में साइट का सुपरवाइजर पवन उसे नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-49 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें