फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में रंजिश के चलते व्यक्ति को मारी गोली

Sun, 09 Oct 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
तस्वीर
विज्ञापन
गांव खोह मानेसर में शनिवार को रंजिश में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार यूपी के जिला श्रावस्ती निवासी बृजमोहन मौर्या खोह-मानेसर गांव में रहता है। 
विज्ञापन


वह आईएमटी मानेसर स्थित निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार सुबह अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। घायल ने बताया कि कई दिनों पहले उसकी खोह गांव में ही एक मकान में किराये पर रहने वाले व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। 

इसके बाद उन्होंने मकान खाली कर दिया और वहां से चले आए थे। उसने बताया कि शनिवार सुबह जब वह कंपनी के लिए तैयार होकर जा रहा था, तभी पीछे से किसी ने उसके ऊपर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। 
विज्ञापन


घायल ने पुलिस को दिए बयान में शेरा नामक व्यक्ति व उसके साथी पर हमले का शक जाहिर किया है। जांच अधिकारी एएसआई सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घायल की हालत अभी स्थिर है, उसका निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें