जिला अस्पताल में शनिवार को नशे में धुत महिला ने हंगामा कर दिया। उसने पुलिस स्टेशन के बाद जिला अस्पताल में भी तोड़फोड़ की। महिला कांस्टेबल ने उसे पकड़कर शांत कराया। फिलहाल वह जिला अस्पताल में भर्ती है।
उसे जिला अस्पताल लेकर आई महिला कांस्टेबल ने बताया कि वह गौर सिटी के पास नशे में धुत मिली थी। उसे थाने में रखा गया, जहां पर उसने तोड़फोड़ कर दी। वह पुलिसवालों को उलटा सीधा बोल रही थी।
सुबह उसे जिला अस्पताल मेडिकल के लिए लाया गया। यहां आकर उसने अपना आपा खो दिया और डॉक्टरों व स्टाफ को उलटा सीधा बोलने लगी। इसके बाद इमरजेंसी में रखे सामान को फेंकने लगी।
हंगामे के बाद महिला कांस्टेबल ने उसे काबू किया। उधर, इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रविंदर ने बताया कि महिला नशे में थी। उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।