कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अलग-अलग मामलों में विदेशी नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर दो करोड़ के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान नाइजीरिया के नागरिक उकेन, दिल्ली निवासी अजय उर्फ कानपुरिया और नरेश कुमार उर्फ उस्ताद के रूप में हुई है।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि ड्रग्स का धंधा करने वाला नाइजीरिया का नागरिक द्वारका मोड़ के पास आने वाला है।
इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से 330 ग्राम हेरोइन व 170 ग्राम कोकीन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वह पंजाब से ड्रग्स लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद अजय और नरेश नाम के दो ड्रग्स तस्कर को विकास नगर के पास से दबोच लिया। इनके पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान अजय ने बताया कि वह मूलरूप से कानपुर का रहने वाला है। 15 साल पूर्व उसका परिवार दिल्ली आ गया था। यहां उसकी मुलाकात बरेली के ड्रग्स तस्करों से हुई। वह नरेश के साथ मिलकर नशे का धंधा करने लगा।