फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी की बीमारी से पीड़ित सूडान की युवती से रेप

Sun, 12 Feb 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सरिता विहार थाना पुलिस ने सूडान की युवती के शुक्रवार को साकेत कोर्ट में बयान करा दिए हैं। युवती ने जो बयान पुलिस को दिए थे वही बयान कोर्ट के सामने दिए हैं। युवती अपनी शिकायत पर कायम है। पीड़ित सूडान की युवती सीसीटीवी फुटेज में लिविंग स्टाइल मॉल के सामने घूमती हुई दिखाई तो दे रही है, मगर आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि साउथ सूडान की रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया था। किडनी की बीमारी से पीड़ित युवती छह अक्तूबर, 2016 को अपने चाचा के साथ अपोलो अस्पताल, भारत में इलाज कराने आई थी। उसका चाचा जसोला स्थित एक गेस्ट हाउस मे रह रहे थे, जबकि महिला अपोलो अस्पताल में ही रहती है।

वह 6 फरवरी को अस्पताल से गायब हो गई थी।  इसकी सरिता विहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई थी। महिला ने सरिता विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पास में स्थित लिविंग स्टाइल मॉल में घूमने चली गई थी।
विज्ञापन


वहां से वापस आने के दौरान एक साइकिल वाले ने उसे लिफ्ट दी। साइकिल वाला उसे मॉल के पीछे स्थित जंगल में ले गया और वहां उसे साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। 

मॉल के पास किसी ने उसे 40 रुपये दिए और ई-रिक्शा से सरिता विहार थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। सरिता विहार थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत शुक्रवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें