फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 लाख के साथ धरा गया मेडिकल कॉलेज के मालिक का ड्राइवर

Sun, 20 Nov 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोरखपुर में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज के मालिक का ड्राइवर है आरोपी
विज्ञापन
आनंद व‌िहार में 96 लाख रुपए के साथ ग‌िरफ्तार शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार आईएसबीटी पर शुक्रवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शख्स के पास से एक-एक हजार के नोटों में 96 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी गोरखपुर में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज के मालिक का ड्राइवर है। उसी के कहने पर वह दिल्ली रुपये लेने आया था।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे आनंद विहार आईएसबीटी पर पुलिसकर्मी यात्रियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बैग लिए बस अड्डे के अंदर जाते हुए एक शख्स पर शक हुआ। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह सकपका गया।
विज्ञापन

बैग को खोला गया तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए

note - फोटो : अमर उजाला
युवक के बैग को खोला गया तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। 1000-1000 के 96 लाख रुपये उसके बैग से बरामद हुए। पकड़े गए शख्स की पहचान गोरखपुर निवासी नजरे आलम (31) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि रुपये लेने उसके मालिक ने उसे गोरखपुर से दिल्ली भेजा था। शुक्रवार को ही वह बस से दिल्ली के साकेत इलाके में पहुंचा था। यहां उसने किसी गुप्ता जी से रुपये लिए थे। रुपये लेकर उसे वापस अपने मालिक के पास गोरखपुर जाना था।

नजरे आलम के मालिक के बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने डीपी एक्ट 103 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की सूचना पुलिस ने आयकर विभाग को भी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें