डॉ. कपिल भाटी आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच प्रक्रिया में तेजी आ गई है। अदालत के आदेश के बाद सेंटर फॉर साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन (सीसीसीआई) में कपिल भाटी के पास से बरामद किए गए मोबाइल फोन की सारी डिटेल्स को शनिवार को खंगाला।
जांच के दौरान कपिल के मोबाइल से कई ऐसे विडियो, फोटो मिले हैं जो प्रमाण के रूप में हैं कि उसके प्रेमिका से संबंध थे।सीसीसीआई ने मेसेज, विडियो, व्हाट्स ऐप चैट को जांच अधिकारी ने स्टोर कर लिया गया है और उन सब तथ्यों की सिरे से जांच की जा रही है।
जिसका जुड़ाव इस घटनाक्रम से है। साथ ही, बैंक से कपिल के हस्ताक्षर का नमूना जांच अधिकारी ने मांगा है। ऐसे में सुइसाइड नोट की लिखावट को मैच किया जा सकेगा।
मूलत: ग्रेनो के मकौड़ा गांव निवासी डॉ. कपिल भाटी (30) की कुछ माह पहले ही तैनाती एनयूएचएम में हुई थी। एनयूएचएम का प्राइमरी हेल्थ सेंटर वह घर में ही चलाते थे।
रविवार को वह वैगनआर कार में सवार होकर सेक्टर-27 स्थित सब माल की पार्किंग में गए थे। वहां पर कपिल ने सात पेज का सुइसाइड नोट लिखा और पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी।