फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

Sat, 14 May 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव थाना इलाके में बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक डाक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मरने वाले डॉक्टर का नाम बी.एस राहनावत था। पुलिस के अनुसार वो आयुर्वेदिक डाक्टर थे। जानकारी के अनुसार डॉक्टर को गोली मारने वाला पैदल ही आया था।

यह घटना शुक्रवार रात करीब  10 बजे की है जब डॉक्टर राहनावत पालम गांव के गोल चक्कर स्थित अपनी क्लिनिक में बैठे थे। उसी वक्त दो बदमाश क्लिनिक में घुसे और उन्हें 2 गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने जब फायरिंग की आवाज सुनी तो वहां जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायल डॉक्टर को हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें