फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में दिल्ली जल बोर्ड का ठेकेदार गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 05:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेक्टर-49 पुलिस ने रविवार को नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में दिल्ली जल बोर्ड के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-73 निवासी नाबालिग नौवीं कक्षा की छात्रा है और मां के साथ रहती हैं। उसके पिता गाजियाबाद में रहते हैं। नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पटपड़गंज दिल्ली निवासी विवेक रंजन का उसकी मां से आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन


इसी को लेकर उसके पिता गाजियाबाद में दादी के साथ रहते हैं। आरोपी विवेक का उसके नोएडा स्थित घर में आना-जाना रहता है। कई बार आरोपी नेे अकेले पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की, लेकिन हर बार उसे डरा धमका कर शांत करा दिया जाता था। रविवार शाम को विवेक ने उसे अकेले पाकर अश्लील हरकत की।

मां के घर आने पर जब उसने इसकी शिकायत दी तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी को भी सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह नाबालिग ने फोन कर इसकी सूचना पिता और दादी को दी। सूचना पाकर पिता मौके पर पहुंचे और पुलिस से शिकायत करने की कहकर उसे ले जाने लगे।
विज्ञापन


इस पर छात्रा की मां ने धमकी दी कि अगर वह पुलिस से शिकायत करेंगे तो वह खुदकशी कर लेगी। सुइसाइड नोट पर इसका जिम्मेदार उनको ठहरा देगी। शिकायत पर थाना 49 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रविवार देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से झारखंड निवासी विवेक दिल्ली जल बोर्ड में ठेकेदारी का काम करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें