फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद के काले कारोबार पर नजर रखने के लिए मोदी सरकार ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

Fri, 02 Sep 2016 02:09 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
दाऊद के भांजे की शादी
विज्ञापन
आतंकी दाऊद इब्राहिम के काले कारोबार पर शिकंजा कसने और नजर रखने के लिए मोदी सरकार ने नया प्लान बनाया है। केंद्र ने एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है, जिसमें दाऊद के दुनियाभर में फैले काले कारोबार पर नजर रखने के लिए 50 लोगों की टीम बनाई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ), प्रर्वतन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), इनकम टैक्स(आईटी) के अफसरों की एक मिली-जुली टीम काम कर रही है। खबर सामने आ रही है कि दाऊद डर गया है और वह कराची से बाहर भी नहीं जा रहा है और यहीं से कारोबार को संभालने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

​दाऊद है बीमार, नहीं कर पा रहा है कहीं मूवमेंट

dawood
जानकारी के अनुसार दाऊद की तबियत काफी खराब है और वह कहीं भी मूवमेंट नहीं कर पा रहा है। दाऊद की इस हालत के बाद उसकी पत्नी मेहजबीन शेख, जो DC-13, ब्लॉक-4, KDA, SCH-5 में रहती है, उसके कारोबार को देख रही है। अगर दाऊद को कोई संदेश कराची से बाहर देना होता है, तो वह काम भी उसकी पत्नी ही करती है। 

खबर है कि दाऊद की इस हालत और मोदी सरकार के ब्लूप्रिंट से घबराए दाऊद ने अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। दुबई से आई छह कस्टमाइज बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर कार में पूरा परिवार चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें