फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा पति ने किया रेप, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी

Fri, 08 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला ने पूर्व पति पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


29 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी सेक्टर-49 निवासी विवेक से हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। महिला ने साल भर पहले सिटी थाना पुलिस में पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
Trending Videos
विज्ञापन

..और उसकी अश्लील फोटो ले ली

छह माह पहले आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया था। महिला का कहना है कि विवेक ने दोबारा शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो ले ली।

आरोप है कि विवेक ने  ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म  किया और 50 हजार रुपये नहीं देने पर अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

आरोपी ने उससे 50 हजार रुपये भी वसूल लिए। परेशान महिला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दे दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें