फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति शोरूम के डायरेक्टर को गनप्वाइंट पर लूटा

Sun, 25 May 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक रोड स्थित मारुति-फास्टट्रैक शोरूम के डायरेक्टर बलवंत सिंह रावत शुक्रवार देर रात शोरूम से वसुंधरा सेक्टर-5 ऑलिव काउंटी स्थित घर लौट रहे थे। सेक्टर-16 स्थित मदर डेयरी के सामने अचानक उनके दोस्त का कॉल आया।
विज्ञापन


वे गाड़ी सड़क किनारे रोककर मोबाइल पर बात करने लगे तभी एक युवक ने आकर शीशा खटखटाया। बलवंत ने शीशा खोला तो युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। तीन और युवक आए और सभी ने दोनों ओर से उन पर पिस्टल तान दी।

इसके बाद उनकी गले की चेन और पर्स निकलवा लिया। पर्स में करीब सात हजार रुपये थे। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर पीछे मुड़कर देखा तो गोली मार देंगे। इसके बाद वे भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर कंपनी मालिक से लूटी चेन
नीतिखंड निवासी दीपक कुमार फरीदाबाद में सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी चलाते हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वे खाना खाने के बाद टहलने के लिए स्वर्ण जयंती पार्क गए थे। तभी काली पल्सर पर आए दो बदमाशों ने उनसे पता पूछा।

वे कुछ बोलते इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने उनकी चेन तोड़ ली। उन्होंने शोर मचाया मगर बदमाश वहां से भाग निकले।

युवक से नगदी और मोबाइल लूटा
वैशाली में पानी की ठेली लगाने वाला उतिचंद मेहतो परिवार के साथ कड़कड़ मॉडल गांव में रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कार सवार युवकों ने हाथ देकर उन्हें रोका और पता पूछने लगे।

वे कुछ बताते इससे पहले ही पीछे बैठे दोनों युवक नीचे उतरे और उनके हाथ पकड़कर उन्हें गिरा दिया। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ चारों ने मारपीट की और मोबाइल और दो हजार की नगदी लूटकर सूर्य नगर की ओर फरार हो गए।

महिला से सोने के कंगन ठगे
वसुंधरा सेक्टर-15 निवासी महिला मोनिका घर के पास ही अपनी कॉस्मेटिक शॉप चलाती हैं। शुक्रवार शाम को दो युवक उनकी दुकान पर आए और फेसवॉश की मांग की। महिला ने फेसवॉश दिया ही था कि युवक ने महिला के हाथ में कंगन देखकर वैसे ही कंगन देने की मांग की।

महिला ने डिजाइन नहीं होने की बात कही तो उन्होंने डिजाइन अच्छा बताते हुए वही कंगन दिखाने को कहा। महिला ने दोनों कंगन उतारकर युवक को दिए। युवक दुकान के बाहर खड़ी अपनी बहन को दिखाने की बात कहकर बाहर गया और गायब हो गया। महिला ने शनिवार सुबह मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें