फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते हुए किशोरी की बनाई अश्लील वीडियो और पति-देवर संग किया ब्लैकमेल

Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
molestation - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पड़ोस की महिला की मदद करना एक किशोरी के लिए खतरनाक साबित हुआ। महिला के पति और देवर ने सोती हुई किशोरी की आपत्तिजनक फोटों खींच लीं और वीडियो बना डाली। 
विज्ञापन


फोटो सार्वजनिक करने की बात कह महिला के देवर ने किशोरी को ब्लैकमेल किया और कई लाख रुपये ले लिए। आरोपी की मांगों से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
 
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक पड़ोस में रहने वाली महिला 2 अगस्त 2016 की रात 10 बजे उसके घर आई। 

महिला ने उसकी मां से कहा कि वह घर पर अकेली है और उसे डर लग रहा है इसलिए किशोरी को उसके साथ भेज दे। पड़ोस की बात होने की वजह से मां ने उसे महिला के घर भेज दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक महिला ने उसे कोल्डडि्रंक में कोई नशीली चीज पिला दी जिससे वह बेसुध हो गई। सुबह उठी तो महिला के पति संजीव और देवर परवेश ने बताया कि उनके पास रात में बनाई गई उसकी अश्लील फोटो और वीडियो हैं। 

आरोप है कि परवेश ने उस पर शादी करने का दबाव डाला और शादी होने तक घर से गहने नकदी आदि सामान लाने को कहा। पीड़िता के मुताबिक परवेश अब तक उससे कई लवाख रुपये ले चुका है और अब पापा जको बरबाद करने की धमकी दे रहा है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें