फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों संग बेटे ने पिता का गला रेता, मौत

Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
महेवाघाट के अंधावा में मंगलवार की रात अवैध संबंध व संपत्ति के लिए बेटे ने साथियों के साथ मिलकर वृद्ध पिता का कत्ल कर दिया। घटना के बाद बेटा साथियों के साथ भाग निकला है। सूचना पर एएसपी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर महेवाघाट थाने की पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   अंधावा निवासी अमीरे सिंह (62) के तीन बेटे थे। बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। जबकि छोटे हनुमंत की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। मझला बेटा योगेंद्र सिंह मां की मौत के बाद अपने पिता की देखरेख करता था। अमीरे सिंह ने योगेंद्र की शादी गांव की ही रूबी सिंह से की थी। योगेंद्र के ससुर की मौत हो चुकी है। अमीरे सिंह का योगेंद्र की ससुराल आना-जाना था। वह वहीं रहता भी था। इसका योगेंद्र विरोध करता था। इसके अलावा अमीरे ने दस बीघा खेत गांव के पूर्व प्रधान संवारे के हाथ गहन रखा था। योगेंद्र खेत बेचना चाहता था, जिसका पिता विरोध करता था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में तनातनी चल रही थी। मंगलवार की रात अमीरे घर के बरामदे में सो रहा था।

इसी दौरान योगेंद्र अपने साथी बृजेश पुत्र संवारे व एक अन्य के साथ पहुंचा और चारपाई पर सो रहे पिता की धारदार हथियार से गर्दन रेत दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद योगेंद्र साथियों के साथ भाग निकला। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ रमाकांत यादव महेवाघाट थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अमीरे के छोटे भाई सुघर सिंह व योगेंद्र सिंह की सास रीता सिंह से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुघर सिंह की तहरीर पर महेवाघाट थाने में योगेंद्र, बृजेश व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें