फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डर पर 7 माहे का राशन हड़प करने का लगाया आरोप

Sun, 30 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव धुलावट में डिपो होल्डर द्वारा गरीबों का 7 महीने का राशन हड़प करने का मामला सामने आया है। परेशान ग्रामीणों ने उपायुक्त से मिलकर डिपो धारक के विरूद्व कार्रवाई करने व गरीबों को राशन उपलब्ध कराने की फरियाद की है। परेशान ग्रामीणों में सीएम विड़ो में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव धूलावत के गरीग ग्रामीणों ने उपयायुक्त को एक लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है की डिपो होल्डर द्वारा उन्हें करीब 7 से 8 महीना का राशन वितरित नहीं किया गया है। जिसे होल्डर पीछे से राशन नहीं मिलने की आत कहकर हड़प कर गया है।

ग्रामीणों का आरोप है की जब वह राशन के बारें में उनसे पूछते है, तो वह पीछे से राशन नहीं मिलने की बात कहकर उन्हें टरका देते  है  ग्रामीणा का कहना है की डिपो होल्डर गांव के बी पी एल परिवारों की महिलाओं को राशन लेने के लिये रात में अपने घर पर बुलाता है और उनके राशन कार्डों को लेकर अपने पास जमा कर उनमे गलत तरीके से राशन की एंट्री कर देता है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से डिपो होल्डर के खिलाफ कानूनी कारवाही करने व उसका लाइसेन्स रद्द की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें