फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः आयकर विभाग ने सगे भाइयों को दिया नोटिस

Fri, 16 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
पुन्हाना के सगे भाइयों दानवीर सिंगला और प्रमोद सिंगला से आयकर विभाग ने उनके पास से बरामद हुए 9.56 लाख रुपये का ब्योरा मांगा है। पूरी रकम पांच सौ के पुराने नोटों में मिली थी। आयकर इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने दोनों भाइयों से उनके पास बरामद हुए नोटों के स्रोत के बारे में स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार रात बड़खल क्राइम ब्रांच इंचार्ज इलियास खान सेक्टर-7 बाईपास रोड पर नाकेबंदी लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में दो लोग 9-10 लाख के 500 के पुराने नोट बदलने के लिए बल्लभगढ़ की ओर आ रहे हैं। उन्होंने कार ढूंढनी शुरू कर दी।

सेक्टर सात स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल के पास उन्हें कार मिली। उन्होंने कार की तलाशी ली तो 500 के पुराने नोट के रूप में 9.56 लाख रुपये बरामद हुए। इलियास खान की सूचना पर पहुंचे आयकर इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने रुपये जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिए थे।
विज्ञापन


सिंगला बंधुओं से रुपयों के बारे में पूछताछ करने के बाद उन्हें आयकर विभाग का नोटिस देकर छोड़ दिया था। बड़खल सीआईए प्रभारी इलियास खान ने बताया कि दोनों भाइयों से आयकर विभाग ने आय के स्रोत और आयकर जमा करने की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें