फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की बहादुरी, बदमाश को दबोचा 

Sun, 03 Apr 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीलमपुर और जनकपुरी इलाके में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने पिता-पुत्रों समेत कुल चार बदमाशों को दबोच लिया। सीलमपुर में तमंचा दिखाकर दुकानदार को धमका रहे बदमाश व उसके पिता और भाई ने तो हवलदार पर हमला भी कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन थाने से आए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसने तीनों को काबू कर लिया। हवलदार निसार अहमद की बहादुरी के लिए जिला पुलिस उपायुक्त ने उसे इनाम देने की घोषणा भी की है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीलमपुर थाने में तैनात हवलदार निसार अहमद गश्त पर था। इस बीच वह जाफराबाद गली नंबर-38 में पहुंचा तो उसने देखा कि एक युवक सरेआम तमंचा लेकर नींबू वाले दुकानदार को धमका रहा था।
विज्ञापन


निसार ने आरोपी को तमंचा समेत दबोच लिया। इस पर बदमाश इमरान का पिता व भाई वहां पहुंच गए। उन्होंने निसार पर हमला कर दिया। लेकिन उसने इमरान को नहीं छोड़ा। किसी राहगीर ने पीसीआर कॉल कर दी।

कुछ ही देर में थाने से अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। तीनों को दबोच लिया गया। पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने निसार की बहादुरी के लिए उसे इनाम देने की घोषिणा की है।
विज्ञापन


वहीं जनकपुरी में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने युवक से लूटपाट कर रहे एक बदमाश को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान कासिम के रूप में हुई है।

बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला भी किया। वारदात के बाद एक नाबालिग आरोपी व उसके साथी मौके से फरार हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें