फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का शर्मनाक चेहरा: युवक की बंद कमरे में की पिटाई, कुकर्म की कोशिश

Wed, 20 Apr 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में ट्रांसपोर्ट कारोबारी युवक को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से उलझना महंगा पड़ गया। पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ कारोबारी को जमकर पीटा, बल्कि उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर अप्राकृतिक यौनाचार का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। जिला पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन कर एएसआई बलवान सिंह, सिपाही राजकुमार और भारत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इनके खिलाफ जबरन अगवा करना, मारपीट करना, बंधक बनाना और अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बिना चालान काटे ही एक हजार रुपये देने की बात करने लगे

- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, गांव मंगोलपुर कलां निवासी सुंदर (25) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ रहता है। इसका अपने पिता के साथ ट्रांसपोर्ट का काम है। शनिवार को सुंदर अपने टेंपो से चालक के साथ कुछ सामान पहुंचाने रोशन आरा रोड गया था।

इस बीच पुलबंगश के पास खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने नो एंट्री का हवाला देकर उसके टेंपो को रुकवा लिया और बिना चालान काटे ही एक हजार रुपये देने की बात करने लगे। सुंदर ने बिना पैसे दिए चालान काटने की बात कही, तो पुलिसकर्मी चालान काटने लगे।

इसी दौरान सुंदर वहां से नो एंट्री में गुजर रहे दूसरे टेंपो का वीडियो बनाने लगा। इस बात पर पुलिसकर्मी भड़क गए। आरोपी पुलिसकर्मी सुंदर को जबरन घसीटकर बर्फखाना स्थित कमरे में ले गए और सुंदर के टेंपो चालक को भगा दिया।
विज्ञापन

कपड़े उतरवाकर कुकर्म का प्रयास

- फोटो : Demo Pic
चालक ने सुंदर के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इधर, आरोपी पुलिस कर्मियों ने सुंदर का मोबाइल ईंट से तोड़ डाला और उसे सबक सिखाने की बात करने लगे।

सुंदर का आरोप है कि कमरे में बैठे पहले से अन्य पुलिस कर्मियों ने उसकी डंडों से जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने सुंदर के कपड़े उतरवाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया। इसी बीच सुंदर के पिता व चाचा वहां पहुंच गए।

परिजनों को देख सभी पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गए। मामले की पीसीआर कॉल की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर एएसआई बलवान सिंह, सिपाही राजकुमार और भारत को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें