फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल में हुआ दुष्कर्म, 18 साल बाद एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
18 वर्ष पहले उसके ही दिल्ली में एक कंप्यूटर डिजाइनर की पत्नी व दो बच्चों की मां 30 वर्षीय रीमा (बदला हुआ नाम) के साथ एक रिश्तेदार ने रेप किया था।
विज्ञापन


इस मामले में मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अब 18 वर्ष बाद मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

11 वर्ष बाद जब आरोपी पीड़िता को अचानक मिल गया तो वह पीड़िता वसूली करने लगा।
Trending Videos

12 साल की उम्र में कई बार हुआ रेप

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर में रहने वाली रीमा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी दादी लेडी हार्डिंग अस्पताल में काम करती थी।

इस कारण परिवार को अस्पताल में क्वार्टर मिला था। उन्होंने अपने घर के सामने एक छोटा घर बनाया हुआ था। इस घर को एक परिचित विक्रम को किराए पर दे दिया गया।

विक्रम ने उसके साथ 1996 में कई बार दुष्कर्म किया। उस समय वह 12 वर्ष की थी। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर दुष्कर्म की बात किसी का बताई तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। डर के चलते पीड़िता ने ये बात किसी को नहीं बताई थी।

कमरे में ले जाकर फिर छेड़छाड़

दादी व पिता की मौत के बाद उसका परिवार रोहिणी में रहने चला गया था। 2003 में उसकी गुड़गांव स्थित एक प्राइवेट कंपनी में बतौर कंप्यूटर डिजाइनर काम करने वाले युवक से शादी हो गई।

2007 में वह जन्म प्रमाणपत्र लेने लेडी हार्डिंग अस्पताल गई थी। अस्पताल में उसे विक्रम मिल गया। वह उसे काम करवाने के बहाने एक कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा।

वह अस्पताल से भाग खड़ी हुई, मगर उसे कागजात वहीं गिर गए थे। इसमें उसका मोबाइल नंबर व घर का पता लिखा था। इसके बाद आरोपी उसे फोन कर पति को दुष्कर्म की बात बताने, पति व बेटों को मारने और फेसबुक पर बचपन की दुष्कर्म की फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगा।
विज्ञापन

पति को बता दी सच्चाई

2007 से लेकर 2014 तक वह रीमा से करीब सात लाख रुपये ऐंठ चुका है। रीमा ज्वेलरी बेचकर उसकी डिमांड पूरी करती रही। जब उसके पास ज्वेलरी नहीं बची तो उसने सारी बात पति को बताई।

पति ने इसकी शिकायत महिला आयोग में की। महिला आयोग के निर्देश के बाद मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म,एक्सटॉर्शन करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

मामला दर्ज होने के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें