दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में जेट एयरवेज के वाइस प्रेसीडेंट (सुरक्षा) अवनीत सिंह की बेटी के घर में दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने सीबीआई से संपर्क साधा है।
दक्षिण जिला पुलिस ने सीबीआई की फोरेंसिक लैब में बेटी की नौकरानी समेत कई नौकरों का पोलीग्राफ टेस्ट कराया है। इसके अलावा अन्य नौकरों का सेल्फ असिस्टमेंट टेस्ट(एसएटी) कराया गया है।
खास बात ये है कि डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने दिल्ली ज्वैलर्स एसोसिएशन से संपर्कसाधा है। ऐसा शायद पहली बार हो रहा है कि चोरी केमामले में पहली बार पोलीग्राफ टेस्ट कराया गया है।
गौरतलब है कि दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवनीत सिंह केदामाद व दिल्ली के पॉश इलाके आनंदलोक में रहने वाले तमन्य सेठ की तमिलनाडु में एग्रीकल्चर प्रोडक्ट बनाने की फैक्टरी है।