फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद के खासमखास ने छोटा राजन को मारने को भेजे 4 शूटर, हुए गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2016 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छोटा राजन की मुश्किलें बढ़ीं - फोटो : Reuters
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने चार ऐसे कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन को मारने के लिए आए थे। पुलिस का कहना है कि इन चारों शार्प शूटरों को मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी छोटा शकील ने हायर किया था।
विज्ञापन


बता दें कि ‌पिछले साल सितंबर में इंडो‌नेशिया से गिरफ्तार किए गए छोटा राजन को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है और यह ध‌मकियां छोटा शकील की तरफ से ही मिल रही हैं। पुलिस के अनुसार छोटा शकील ने तो मैसेज कर छोटा राजन को मारने की धमकी समेत उसकी सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी तक दी थी।

मालूम हो कि छोटा राजन फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। कुछ दिनों पहले ही छोटा शकील ने तिहाड़ के एक अधिकारी सुनील गुप्ता को मैसेज कर राजन को जान से मारने की धमकी दी थी। यही नहीं तिहाड़ के लैंडलाइन नंबर पर भी फोन कर राजन की हत्या की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें