फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर चलती कार में गैंगरेप, पुलिस मुख्यालय से कुछ दूर फेंक गए युवती

Sat, 11 Jun 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चलती कार में गैंगरेप - फोटो : demo
विज्ञापन
सनलाइट कॉलोनी में शुक्रवार रात चलती कार में एक युवती से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। कार सवार युवकों ने रेस्टोरेंट के बाहर से युवती का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने युवती को पुलिस मुख्यालय से कुछ दूरी पर आईटोओ पुल के पास फेंक दिया। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण व नशीला पदार्थ पिलाने का मामला दर्जकर दो युवकों को हिरासत में लिया है।

इनमें से एक युवक आस्ट्रेलिया में रहता है और कुछ दिन पहले ही भारत आया था। पुलिस ने आरोपियों की कार बरामद कर ली है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जगतपुरी की रहने वाली नैना (21, बदला हुआ नाम) गांधीनगर में अपने दोस्त के साथ रहती है। 
विज्ञापन
Trending Videos

रेस्टोरेंट के बाहर से किया अगवा

- फोटो : BBC
नैना निजामुद्दीन स्थित कमसम रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात 12 बजे खाना खाने आई थी। खाना खाने के बाद जब वह रेस्टोरेंट से ऑटो पकड़ने के लिए बाहर निकली तो उसके पास एक कार आकर रुकी।

नैना ने शिकायत में कहा है कि कार में तीन युवक सवार थे। इन युवकों ने अंग्रेजी में उससे पता पूछा। नैना के इनकार करने पर कुछ देर बाद युवक फिर उसके पास आए और उससे रास्ता पूछा।

नैना ने फिर मना कर दिया। इसके बाद दो युवकों ने उसे गाड़ी में खींच लिया। नैना ने शिकायत में कहा है कि आरोपी युवकों ने जबरन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।
विज्ञापन

गाड़ी को इंडिया गेट व नई दिल्ली इलाके में घुमाते रहे

नई दिल्ली के इलाके में घुमाते रहे कार - फोटो : demo
जब वह बेसुध जैसी हो गई तो तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी गाड़ी को इंडिया गेट व नई दिल्ली इलाके में घुमाते रहे। रात करीब साढ़े तीन बजे आरोपी युवकों ने नैना को आईटीओ पुल के पास गाड़ी से फेंक दिया।

नैना ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। मामला आईपी एस्टेट थाने में गया। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराकर मामला सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती का अपहरण जहां से किया गया है वह इलाका सनलाइट कॉलोनी थाने का है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों को आशीष और मोहक को हिरासत में लिया है। मोहक हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से लौटा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों को वेरिफाई किया जा रहा है कि आरोपी यही युवक हैं या फिर कोई और हैं। पीड़ित युवती से उनकी पहचान करवाई जा रही है। इसके अलावा तीसरे युवक की तलाश भी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें