फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एसबीआई की मिनी ब्रांच खोलने के नाम पर लाखों की ठगी 

Sat, 05 Jun 2021 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अमृत विहार बुराड़ी निवासी अभिमन्यु गिरी ने स्वरूप नगर थाने में ठगी की शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि पिछले साल दिसंबर माह में उसके पास एक  शख्स का फोन आया था। जिसने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया।
विज्ञापन
बैंक धोखाधड़ी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वरूप नगर में एसबीआई की मिनी ब्रांच खुलवाने का झांसा देकर एक शख्स से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अमृत विहार बुराड़ी निवासी अभिमन्यु गिरी ने स्वरूप नगर थाने में ठगी की शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि पिछले साल दिसंबर माह में उसके पास एक  शख्स का फोन आया था। जिसने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया।

उसने बताया कि बैंक आपको मिनी ब्रांच खोलने की अनुमति दे रहा है। जिसका रजिस्ट्रेशन चार्ज साढ़े पंद्रह हजार रुपये होंगे। साथ ही लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर और अन्य सामान देने की बात कही। अभिमन्यु ने हामी भर दी और रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई रकम को बैंक खाते में डाल दिया। 
विज्ञापन


अगले दिन उसने बताया कि आपके नाम से ओडी खाते खोले जाएंगे। जिसमें एक लाख रुपये जमा करने होंगे। अभिमन्यु ने उसमें भी हामी भरकर रुपये जमा कर दिया। दो दिन बाद फिर फोन आया कि इस इलाके में आबादी अधिक है इसलिए ओडी खाता में दो लाख जमा करने होंगे।

उसके बाद आरोपी ने पीड़ित से एग्रीमेंट व अन्य मदों में कुल 6.40 लाख रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने सेटअप करने से मना कर दिया। अभिमन्यु उस नंबर पर लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा, लेकिन नंबर बंद हो चुका था।

खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद अभिमन्यु ने इस बाबत ऑनलाइन साइबर क्राइम में इसकी शिकायत कर दी। मामले की छानबीन करने के बाद स्वरूप नगर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें