फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महिलाओं से अफेयर में फंसे पति ने 2 साल के बेटे के सामने दी पत्नी को दर्दनाक मौत

Thu, 26 Oct 2017 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
shalimar bagh murder
शालीमार बाग में प्रिया मेहरा की गोली मारकर हत्या क्या वाकई रुपयों के लेन-देन में की गई इस पहेली का खुलासा करने का दावा दिल्ली पुलिस कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
shalimar bagh murder
दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि प्रिया मेहरा का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति पंकज ‌ने ही किया है। पुलिस ने बताया कि पंकज से पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा है कि उसने ही प्रिया की हत्या की और खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी।
विज्ञापन

3 of 8
shalimar bagh murder
पंकज से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे पत्नी की हत्या और पुलिस को बहकाने के ‌आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छानबीन में ये भी खुलासा हुआ है कि प्रिया पंकज की दूसरी पत्नी थी। बता दें कि पंकज की कहानी सुनने के बाद पुलिस को उस पर पहले से ही शक था। यही वजह थी कि पुलिस ने पंकज से कड़ाई से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

4 of 8
shalimar bagh murder
ये है पूरा मामला
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को ही बताया था कि पंकज जो कहानी पुलिस को सुना रहा है, उसमें कई झोल हैं। पंकज ने बताया है कि बदमाशों ने उसकी कार रुकवाकर उसके साथ हाथापाई की। ऐसे में उसके साथ मारपीट के कोई खास निशान नहीं हैं। वहीं बदमाशों को कैसे पता चला कि पंकज अपने भाई के रेस्तरां में है और वहां से गुरुद्वारे गया, बाद में 4.20 पर उस पर हमला किया गया। तड़के 4.20 का समय भी पुलिस को हजम नहीं हो रहा है। प्रिया चालक की बराबर वाली सीट पर बैठी हुई थी। शुरुआती जांच के बाद पता चला कि प्रिया को चालक की ओर से बेहद नजदीक से दो गोलियां मारी गईं।
विज्ञापन

5 of 8
कार जिसमें प्रिया मेहरा को गोली लगी
पुलिस को घटनास्थल से कोई सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिली है। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी सोची समझी साजिश के तहत तड़के का समय चुनकर वारदात को अंजाम दिया गया हो। वहीं प्रिया ढाई माह से अपने मायके के पास किराये के मकान में पति के साथ रह रही थी। ऐसे में कहीं पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव तो नहीं था। ऐसे में पुलिस पंकज पर भी शक करके चल रही है, लेकिन अगर पंकज हत्याकांड में शामिल है तो उसने हत्या क्यों करवाई, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने प्रिया के परिजनों से भी पूछताछ क‌िया।
विज्ञापन

6 of 8
प्रिया मेहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
धमकियों की पुलिस से क्यों नहीं की शिकायत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कारोबार में घाटा होने के बाद पंकज ने सोनीपत के रहने वाले मोनू व उसके भाई पवन से मोटे ब्याज पर पांच लाख रुपये उधार लिए थे। मूल व ब्याज की रकम बढ़ते-बढ़ते अब 40 लाख रुपये पहुंच गई थी। रुपये न लौटाने पर पंकज व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंकज ने इसकी शिकायत पुलिस से क्यों नहीं की। वहीं पंकज का कहना है कि वह अपने वकील के जरिये जल्द ही शिकायत करने वाला था।
विज्ञापन

7 of 8
shalimar bagh murder
गोलीबारी में बाल-बाल बचा बेटा
जब प्रिया को गोलियां मारी गईं, तो बेटा उसकी गोद में सो रहा था। गोलियों की आवाज से उसकी नींद खुल गई और जोर-जोर से रोने लगा। जानकारों की मानें तो गोलियां थोड़ी दाएं-बाएं होतीं, तो बेटे की जान को खतरा हो सकता था।
विज्ञापन

8 of 8
shalimar bagh murder
बंद कर रखा था अपना रेस्तरां
पंकज के पिता सीएल मेहरा का चांदनी चौक में कपड़ों का कारोबार है। कुछ समय पूर्व तक वह अपने पिता के साथ काम करता था, लेकिन बाद में उसने पहाड़गंज में रेस्तरां खोल लिया था। पंकज का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उसने अपना रेस्तरां बंद कर रखा था। पुलिस को पंकज की यह कहानी भी हज्म नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें