अभी तक आपने पुरुषों के गिरोह द्वारा लूटपाट की वारदात करते हुए सुना है। अब महिलाओं के गिरोह द्वारा चाकू दिखाकर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिलाओं के गिरोह द्वारा संगठित तरीके से लूटपाट करने का शायद ये पहला मामला है।
अति सुरक्षित माने जाने वाले नई दिल्ली के एंबेसी इलाके में महिलाओं के गिरोह ने एनडीएमसी केगार्ड को सरेराम दिनदहाड़े लूट लिया। गार्ड ने लूटपाट का विरोध किया तो महिलाओं ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्जकर आरोपी महिलाओं की तलाश तेज कर दी है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहाड़गंज निवासी शंभू (35) एनडीएमसी पालिका केन्द्र में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह तीन मार्च को मोती बाग स्थित एनडीएमसी के चरक पालिका अस्पताल में इलाज कराने गया था।