फाइनेंसर पर गोलियां दागने वाले दो को मेरठ से दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
बुड़ैल की मार्केट में 23 फरवारी को सेक्टर 46 के फाइनेंसर करन सिंह उर्फ पहलवान पर गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस ने दो हमलावरों को मेरठ से गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है।
डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी हिमांशु (20) और दिल्ली के अलीपुर के रहनेवाले वैभव के रूप में हुई है। जबकि तीसरा हमलावर सोनीपत का संदीप फरार चल रहा है। डीएसपी ने बताया किहिमांशु और वैभव को पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात को मेरठ से पकड़ा था।
वहीं, संदीप को पकड़ने के लिए थाना व आपरेशन सेल की टीमें दिल्ली, मेरठ व सोनीपत में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि ऊषा ने ही अपने पति पहलवान की हत्या के लिए हिमांशु, वैभव व संदीप को 75 हजार रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस का कहना है कि पहलवान पर बुड़ैल में फायरिंग करने के बाद तीनों बस पकड़ कर अपने अपने घर चले गए थे।
एक आरोपी अब भी फरार, धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी
तीन लड़कों ने फाइनेंसर पर दागीं गोलियां
- फोटो : File Photo
पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर चार चार दिन केरिमांड पर ले लिया। पुलिस इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने वीरवार को पहलवान की पत्नी ऊषा, ऑटो मालिक बलराम और ऑटो चालक रवि को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी इस समय पुलिस रिमांड पर हैं।
पुलिस ने बताया कि हिमांशु, वैभव व संदीप पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अभी तक आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार बरामद नहीं कर पाई है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल हुए हथियारों को बरामद करने की कोशिश करेगी।