फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पचास रुपये नहीं देने पर युवक ने की पिता की चाकू मारकर हत्या, मांं भी घायल

Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दंपती को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आरोपी के पिता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
बुजुर्ग पिता जिसकी बेटे ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भारत नगर इलाके में पचास रुपये नहीं देने पर एक युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बचाव में आई मां पर भी चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया। दंपती को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आरोपी के पिता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त महेंद्र पाल(70) के रूप में हुई है। वह सपरिवार वजीरपुर इलाके में रहता था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को महेंद्र को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में खून पड़ा मिला। पास ही एक चाकू भी पड़ा था।

आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि महेंद्र पाल पर उसके बेटे अनिल ने चाकू से हमला किया है। साथ ही बचाव में आई मां शांति देवी को भी चाकू मारकर फरार हो गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि महेंद्र पाल की मौत हो चुकी है। महेंद्र के सीने पर चाकू के दो जख्म थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने अनिल की तलाश में आस पास के इलाके में दबिश दी। इलाके में ही एक जगह पर आरोपी बैठा हुआ था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अनिल ने सुबह में अपने पिता से पचास रुपये मांगे थे। जिसे देने से पिता ने इंकार कर दिया।

इस बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हुई। अनिल कुछ देर वहां बैठा रहा और अचानक सब्जी काटने वाले चाकू से पिता पर हमला कर दिया। पिता के शोर मचाने पर उसकी मां बचाव के लिए आई तो उसपर भी हमला कर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें