फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती लेकर नहाने गई थी बाथरूम में, झुलसने से महिला की मौत

Tue, 26 Apr 2016 04:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीलमपुर इलाके में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध हालात में बाथरूम में झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली जाने की वजह से महिला मोमबत्ती लेकर नहाने के लिए बाथरूम गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान मोमबत्ती से उसके कपड़े में आग लग गई। महिला की शिनाख्त सोनी (27) के रूप में हुई है। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सोनी पति नीरज के साथ टी ब्लॉक गौतमपुरी इलाके में रहती थी।

घर के पास ही नीरज की परचून की दुकान है। दोनों की शादी के चार साल हुई थी लेकिन बच्चा नहीं है। जिस मकान में दंपति रहते हैं वह नीरज के जीजा बदन सिंह का है। सोमवार सुबह नीरज दुकान पर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बाथरूम से धुंआ निकलता देख घटना की जानकारी दी

नीरज ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों ने उसके बाथरूम से धुआं निकलता देख घटना की जानकारी दी। नीरज और आसपास के लोग घर पहुंचे और बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर सोनी झुलसी हुई पड़ी थी।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। नीरज ने बताया कि सुबह में बिजली चली गई थी। सोनी मोमबत्ती लेकर बाथरूम में नहाने गई थी। आशंका है कि मोमबत्ती से उसके कपड़े में आग लग गई होगी।

सोनी मूलत: मैनपुरी एटा की रहने वाली थी। पुलिस ने उसके मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी है। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। मायके वालों के दिल्ली पहुंचने के बाद एसडीएम उनका बयान दर्ज करेंगे। उसके बाद ही इस बाबत कोई मामला दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें