वह फिलहाल कोई काम नहीं करता था। उसके पास से मिले सभी कागजात सही पाए गए हैं। शुक्रवार सुबह उसका एक दोस्त घर पर आया था। काफी दरवाजा खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांक कर देखा।
नीले कमरे में अचेत पड़ा था। दोस्त ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे मामले की सूचना नाइजीरियन दूतावास को दे दी गई है।