फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न थे शरीर पर चोट के निशान न ही मिला सुसाइड नोट, संदिग्ध हालातों में हुई नाइजीरियन युवक की मौत..

Sat, 24 Mar 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तम नगर इलाके में शुक्रवार सुबह नाइजीरिया के एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव कमरे में मिला है। कमरा अंदर से बंद था।

 

युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस ने नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है। युवक की शिनाख्त नीले ईमेका (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि भगवती गार्डन में एक विदेशी युवक घर में अचेत पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि नीले ईमेका एक साल से वह भगवती गार्डन इलाके में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद किए कागजात सही पाए गए

वह फिलहाल कोई काम नहीं करता था। उसके पास से मिले सभी कागजात सही पाए गए हैं। शुक्रवार सुबह उसका एक दोस्त घर पर आया था। काफी दरवाजा खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांक कर देखा।

नीले कमरे में अचेत पड़ा था। दोस्त ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे मामले की सूचना नाइजीरियन दूतावास को दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें