फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ससुरालवालों ने की है मेरे भाई की हत्या'

Tue, 05 Aug 2014 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र में बाटा रोड पर स्थित एक धर्मकांटे के पास नाले के निकट एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान एसी नगर निवासी महावीर (30) के रूप में हुई।

बीके अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे महावीर के छोटे भाई सोनू ने बताया कि महावीर रिक्शा चालक था। उसके तीन बच्चे हैं और पत्नी करीब दो वर्षों से नहर पार कृष्णा कॉलोनी में बच्चों के साथ मायके में अलग रहती है।

महावीर व पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था तभी से पत्नी अलग है और महावीर से तलाक की मांग करती थी, लेकिन महावीर ने तलाक नहीं दिया।

सोनू के मुताबिक रविवार रात करीब 9:30 बजे महावीर को एसी नगर की सब्जी मंडी में देखा गया था इसके बाद से वह लापता था। सोनू का आरोप है कि महावीर की हत्या की गई है। सोनू ने बताया कि सोमवार सुबह महावीर का साला दीपक उनके पास आया और कहा कि महावीर नाले में पड़ा है।
विज्ञापन


इसके बाद सोनू कुछ लोगों के साथ नाले के पास पहुंचा और महावीर को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचित किया। लेकिन तब तक महावीर की मौत हो चुकी थी।

सोनू का आरोप है कि दीपक ने महावीर के शव को नाले से बाहर नहीं निकलवाया और अपने मोबाइल से शव का फोटो खींच कर वहां से तुरंत फरार हो गया।

सोनू ने शक जाहिर किया है कि महावीर की मौत के पीछे उसके ससुराल वालों का हाथ हो सकता है। क्योंकि ससुराल वाले महावीर पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रहे थे, लेकिन महावीर ने तलाक से इनकार कर दिया था।

वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के सिर में पीछे की ओर चोट पाई गई है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें