शिमला के कढारघाट में विगत सप्ताह हुए बस हादसे में पीजीआई रैफर किए गए घायल ने दम तोड़ दिया। घायल भास्करानंद डुमैहर के रहने वाले थे।
इन्हें आईजीएमसी अस्पताल से पीजीआई भेजा गया था। घटना वाले दिन 21 यात्रियों की मौत हुई थी। मृतकों की संख्या 22 हो चुकी है। हादसे के समय बस में 25 सवारियां बैठी थी जिसमें से सिर्फ 3 सवारियां सुरक्षित बची है। इनका उपचासर भी आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा है। एएसपी संदीप धवल ने कहा कि पीजीआई में घायल ने दम तोड़ दिया है।