फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस टीचर का मोबाइल ले उड़े बाइकर्स

Fri, 05 Jun 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी एक डांस टीचर का मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद डांस टीचर स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


वारदात से कुछ ही दूरी पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से युवती ने मामले की शिकायत की, इस दौरान बाइक पर जा रहे एक युवक पर युवती ने लुटेरा होने का शक जताया, लेकिन पूछताछ के बाद वह युवक बेकसूर निकला।

सिहानीगेट क्षेत्र स्थित सिल्वर लैंड अपार्टमेंट में रहने वाली आकृति डांस टीचर हैं, वह बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे कविनगर क्षेत्र से घर लौट रही थीं। आकृति स्कू टी पर थी।
विज्ञापन


नासिरपुर फाटक के पास स्थित शनि मंदिर के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आकृति के समीप पहुंचे और आकृति की जेब में रखा मोबाइल झपट लिया।

अचानक हुई वारदात से आकृति हड़बड़ा गईं और स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइकर्स मौके से भाग गए। आकृति ने मामले की शिकायत होली चाइल्ड चौराहे पर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों से की।

इस दौरान एक बाइक पर दो युवक वहां से जाते हुए दिखे तो आकृति ने उनमें से एक पर संदेह जताया, पुलिस ने पूछताछ की तो वह बेकसूर निकला। इस बीच आकृति के परिजन भी मौके पर पहुंचे गए।
विज्ञापन


युवक से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने पूछताछ की, युवक ने खुद को बेकसूर बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। मामले की शिकायत कविनगर पुलिस से की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें