फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता ने दोस्त को बताई आपबीती तो उसने भी कर दिया रेप

Tue, 21 Jun 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
गामा-2 स्थित एक म्यूजिक सेंटर ‘नॉलेज प्वाइंट’ में दो म्यूजिक टीचर सहित चार लोगों पर दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि चारों ने म्यूजिक सेंटर में ही किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि आपबीती बताने पर किशोरी के मित्र ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आहत होकर रविवार शाम किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। मामले की शिकायत कासना पुलिस से की गई है।

पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी अभी फरार हैं। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर ओमीक्रान-2 निवासी दलित किशोरी ने तीन माह पहले गामा-2 सेक्टर स्थित नॉलेज प्वाइंट में म्यूजिक व डांस सीखने के लिए प्रवेश लिया था। यहां प्रफुल्ल, प्रशांत, शरद और एक अन्य शिक्षक हैं।
विज्ञापन

किशोरी के आत्महत्या का प्रयास करने पर खुला राज

rape - फोटो : Demo
छात्रा का आरोप है कि शिक्षक एकेडमी में उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर मजाक करने की बात कहकर टाल देते थे। इसी 12 जून को सेंटर पर एक शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की तो छात्रा ने विरोध कर दिया।

विरोध से तिलमिलाए चारों शिक्षकों ने छात्रा के साथ मारपीट की सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात से छात्रा बेहोश हो गई। होश में आने के बाद आरोपियों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और कार से ओमीक्रान-2 सेक्टर के पास छोड़कर फरार हो गए।

छात्रा जब घर पहुंची तो घर पर उसका बॉयफ्रेंड मनीष मौजूद था। वह उसी मकान में ऊपरी मंजिल पर रहता है। छात्रा ने घटना की आपबीती उसे बताई, जिसके बाद मित्र ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा एक सप्ताह तक संगीत सीखने नहीं गई। एक सप्ताह तक सदमे में रहने के बाद छात्रा ने रविवार शाम को पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बचा लिया और आत्महत्या करने का कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। परिजन ने मामले की शिकायत कासना थाना पुलिस से की है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें